
जिला मुख्यालय के लगभग ३० किमी पूरब कर्मनासा नदी के तट पर नालेश्वर महादेव का मन्दिर स्थापित हैं । इसमे काफ़ी बड़ा शिवलिंग हैं । जनश्रुति है की इस मन्दिर का सम्बन्ध राजा नल से है .राजा नल के द्वारा ही इस मन्दिर में मौजूद शिवलिंग की स्थापना की बात की जाती है। प्रतिवर्ष बसंत पंचमी व् शिवरात्री के अवसर पर यहाँ मेले का आयोजन किया जाता है । पुरातत्व विभाग द्वारा खुदाई के दौरान यहाँ काफी प्राचीन वस्तुए मिली हैं। बिहार ,झारखण्ड समेत अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में शरीक होते हैं । धार्मिक व् पुरातात्त्विक दोनों स्तरों पर इस स्थान का काफी महत्व है। इस स्थल से प्राकृतिक नजारे का भी आनन्द लिया जा सकता है । इस स्थान को नक्सल प्रभावित नगवां क्षेत्र के प्रमुख स्थल के रूप में विकसित करनें की मागं अरशे से की जा रही है ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें