शुक्रवार, 10 जुलाई 2009

गुप्तेश्वर महादेव


जिला मुख्यालय से ७० किमी दक्षिण पूर्व के कोने पर सोननदी के किनारे गुप्तेश्वर महादेव एक गुफा में स्थित हैं । कोन बाजार से ७ किमी चांची गाँव से सोननदी पार कर यहाँ तक पहुंचा जा सकता है । नदी के ठीक किनारे स्थित पहाड़ की ऊँची चोटी पर एक गुफा में लगभग १५० मीटर अन्दर जाने पर प्राकृतिक रूप से बना शिवलिंग है । गुफा का आकार काफी विशाल है । उसका सम्बन्ध लोग विजयगढ़ दुर्ग व चुनार दुर्ग से भी बताते हैं । गुफा में २०० मीटर के आगे आज तक कोई नहीं जा पाया है । इस स्थान पर एम् एल सी जयप्रकाश चतुर्वेदी द्वारा एक यात्री सेड का तथा गुफा तक पहुँचने के लिए सीढ़ी का निर्माण कराया गया है । इस गुफा का उल्लेख पुराणों में भी मिलता है । यहाँ बसंत पंचमी व शिवरात्री के अवसर पर मेले का आयोजन होता है । इसमे बिहार व झारखंड के हजारों लोग शामिल होते हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें